मंडियों के बाहर चना, मसूर, सरसों खरीदी केंद्र

बैठक में बताया गया कि समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, सरसों की खरीदी के लिए मंडियों के बाहर गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी खरीदी केन्द्र बनाए जा रहे हैं। इन केन्द्रों की संख्या 790 है, जो पर्याप्त होगी। इन अनाजों की लगभग 8 लाख एमटी की समर्थन मूल्य पर खरीदी संभावित है।